Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय मानव अधिकार कमीशन के जिला महामंत्री ने तहसील में भ्रष्टाचार का...

राष्ट्रीय मानव अधिकार कमीशन के जिला महामंत्री ने तहसील में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

विशेष जांच समिति से जांच कराने को मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

जौनपुर धारा, केराकत। राष्ट्रीय मानव अधिकार कमीशन की जिला इकाई ने केराकत तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार पर गहरी चिंता जताई है। कमीशन के जिला महामंत्री बजरंग बहादुर सिंह उफ& बजरंगी ने मुख्यमंत्री से मामले की विशेष जांच समिति से जांच कराकर कार&वाई की मांग की है। बजरंगी सिंह की शिकायत है कि तहसील की वत&मान एसडीएम तानाशाही कर रही हैं। उनका हाल यह है कि यदि कोई पत्रकार या अधिवक्ता उनके तहसील क्षेत्र की कमियों को दिखाता है तो वह उसके खिलाफ मुकदमा दज& करा देती हैं। बजरंगी ने पेसारा गांव के प्रकरण का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के गौशाला में गायों के मरने की खबर अख़बार में छापने और सोशल मीडिया में दिखाने पर एसडीएम ने चार पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दज& करा दिया। इस प्रकरण को प्रेस कौन्सिल ने संज्ञान में लिया था और प्रदेश तथा जिला प्रशासन से आख्या मांगी थी। इसके आलावा बजरंगी ने तहसील बार अधिवक्ताओं का मुद्दा भी उठाया। लिखा है कि तहसील के एक कम&चारी से अधिवक्ताओं की बहस होने पर उन्होंने अनेक अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दज& करवा दिया। बजरंगी की शिकायत है कि एसडीएम और उनकी टीम ने तहसील क्षेत्र के लगभग सभी गावों की गोचर भूमि पर अवैध ढंग से पैसा वसूल कर कब्जा करवा दिया है। आरोप है कि एसडीएम शिकायत पत्रों पर झूठी रिपोर्ट लगाकर फाइल बंद कर रही हैं। राष्ट्रीय मानव अधिकार कमीशन के जिला महामंत्री के मुताबिक एसडीएम सरकार की छवि खराब कर रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से केराकत में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Share Now...