जौनपुर। दो खिलाड़ियों विवेक सिंह और नारायण सेठ ने दिल्ली में आयोजित 9वीं राष्ट्रीय फ्लाइंग किक मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते हैं। इस जीत से उन्होंने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। नगर के मोहल्ला ताड़तला निवासी रामाशंकर सेठ के पुत्र नारायण सेठ ने 64 किलो भार वर्ग में हरियाणा के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, नगर के काली कुत्ती (परमानतपुर) निवासी मनोज सिंह के पुत्र विवेक सिंह ने फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु के खिलाड़ी को पराजित कर गोल्ड मेडल जीता। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जौनपुर के खिलाड़ियों ने कड़े संघर्ष के बाद यह सफलता हासिल की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। तांडव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगबीर सिंह परमार, महिला शक्ति तांडव सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया साध और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मान्या साध ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा-तमिलनाडु को हराकर जीता स्वर्ण



