Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर मजदूरों को कराया भोजन

राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर मजदूरों को कराया भोजन

  • बच्चों को दिया गया कापी-कलम और पौधे

बदलापुर। अखण्ड राजपुताना सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.पी.सिंह (दुर्गवंश) के जन्मदिन पर कुशहा द्वितीय में स्थित समरथ्थी राजाराम दिव्यांग एवं बालिका शिक्षण संस्थान में समाजसेवी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मजदूरों और गरीबों को भोजन वितरित किया गया। वहीं, डॉ.विनोद सिंह वत्स (जिलाध्यक्ष, जौनपुर उत्तरी शाहगंज) ने 40 विकलांग बच्चों को कापी-पेन और एक-एक पौधा भेंट किया। सभी बच्चों ने मिलकर पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया और केक काटकर जन्मोत्सव को यादगार बना दिया। अमर सिंह ने पर्यावरण प्रदूषण के खतरों पर प्रकाश डाला, जबकि प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी ने प्लास्टिक और कारखानों से निकलने वाले विषैले अपशिष्ट पर चिंता जताई। कार्यक्रम का आयोजन अखंड राजपुताना सेवा संघ एवं आज का कर्मवीर सोशल फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से किया। समापन पर प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विष्णु कांत तिवारी, हीरालाल विश्वकर्मा, वीरेंद्र यादव, शुभम मिश्रा, आशीष गुप्ता, अरुण यादव आदि मौजूद रहे।

Share Now...