जौनपुर धारा, जौनपुर। पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालय क्रिकेट महिला प्रतियोगिता के तीसरें दिन पं.रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ एवं महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ के बीच खेला गया। विश्वविद्यालय रायपुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, जिसमें हरप्रीत कौर ने 22 गेंद पर 5 चैके की मदद से 34 रन, सोनाली यादव पे 27 गेद पर 2 चैके की मदद से 24 रन एवं लेखिका यादव ने 31 गेंद पर 2 चैके की मदद से 20 रन कुल 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 141रन रहा।गेंदबाजी में महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ की तरफ से प्रीति विश्वकर्मा ने 4 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट एवं रोशनी ने 4 ओवर में 06 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया। 141 रन के निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ की टीम ने 18.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 71 रन ही बना सकी, जिसमें बीना ने 38 गेद पर 3 चैके की मदद से 19 रन एवं सुप्रिया यादव ने 22 गेंद पर 1 चैके की मदद से 15 रन का विशेष योगदन रहा। गेंदाबजी में पं.रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय, रायपुर की तरफ से दुर्गेश नन्दनी ने 4 ओवर 8 रन देकर 2 विकट, संजीता पटेल ने 3.2 ओवर 10 रन 2 विकेट एवं निषा वर्मा ने 3 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार से पं.रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय ने महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय को 70 रनो से पराजित किया। दूसरा मैच सन्त गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा एवं शहीद नन्द कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के बीच खेला गया। सन्त गहिरा गुरू विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवर में 50 पर आल आउट हो गयी। जिसमें सर्वाधिक अतिरिक्त रनों का योगदान रहा। गेंदबजी में शहीद नन्द कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की तरफ से दीपिका ने 2 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट, रूखसाना खातून ने 1 ओवर में 01 रन देकर 3 विकेट एवं वीरता चैहान ने 2.4 ओवर में 15 रन देकर 2विकेट प्राप्त किया। जवाब में शहीद नन्द कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़, छत्तीसगढ़ 7.4 ओवर 2 विकेट पर 51 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया। जिसमें रूखसाना खातून ने 17 गेद पर 3 चैके की मदद से 17 रन एवं दीपिका ने 11 गेंद पर 1 चैके की मदद से 11 रन का विशेष योगदन रहा। इसमें भी अतिरिक्त रनों का योगदान रहा। उक्त अवसर पर प्रो.ओम प्रकाश सिंह सचिव खेलकूद परिषद, डॉ.विजय प्रताप तिवारी, डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर, रमेश चन्द्र यादव, महामंत्री, कर्मचारी संघ, रजनीश कुमार सिंह खेल सहायक, डॉ.राजेश सिंह, अरूण कुमार सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, अल्का सिंह, भानु प्रताप शर्मा, आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में आर.पी.गुप्ता, नारायण गुप्ता, प्रदीप पटेल, राजेश पटेल एवं स्कोरर विपिन सर्राफ, पवनेश रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 04-04-2026
जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
रायपुर विश्वविद्यालय ने आजमग़ढ़ विश्वविद्यालय को किया पराजित

Previous article


