जौनपुर धारा,जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय ने चिकित्सको एवं छात्रों को एकत्र कर ‘रानी अहिल्यारबाई होल्कर स्मृतिÓ पर जनजागरूकता रैली निकाली। यह रैली आस-पास के क्षेत्रों में पैदल पद यात्रा के माध्यम से निकाली गयी। जिसमें देखा गया कि कालेज की प्राचार्या के संरक्षण में डॉ. साधना अजय ने खुद इस रैली का नेतृत्व बड़ी ही गम्भीरता से किया। मेडिकल कालेज की प्राचार्या ने ‘रानी अहित्याबाई होल्करÓ की पुण्यतिथि पर संबोधित किया कि ‘रानी अहिल्याबाई होल्कर न केवल एक कुशल शासिका थीं, बल्कि समाज कल्याण, न्यायप्रियता और धार्मिक सहिष्णुता की प्रतीक भी थीं। उनके द्वारा देश भर में बनाये गए घाट, मंदिर और धर्मशालाएं आज भी उनकी दूरदर्शिता और सेवा भावना की गवाही देता है हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ.साधना अजय ने अपने उद्बोधन में बताया कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन एक प्रेरणा का स्त्रोत रहा है वे हमेशा ही न्याय, नेतृत्व व नारी शक्ति के लिए काम करती रहीं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एए जाफरी ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए समाज बहुत आगे जाना चाहता है। महारानी अहिल्याबाई होल्कर अपने जीवन में एक साम्राज्य की स्थापना किया और पूरे भारत वर्ष में अपने साम्राज्य को बढ़ाया और महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया। रैली के उपरान्त महाविद्यालय के छात्रों ने अपने कला का प्रदर्शन रंगोली बनाकर एवं वाद-विवाद कम्पटीशन के माध्यम से दिखाया। छात्रों के सहयोग में डॉ.पूजा पाठक एवं डॉ.ममता ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्होंने छात्रों को बताया कि आज हम एक ऐसी महान स्त्री की स्मृति में एकत्रित हुए है। जिन्होंने नारी शक्ति, न्यायप्रियता, और परोपकार की अद्वितीय मिसाल पेश की वह है रानी अहिल्याबाई होल्कर। जजेज के रूप में डॉ.साधना अजय, डॉ.तुमुल, डॉ.आशुतोष, डॉ.विनोद वर्मा, डॉ.कुलदीप, डॉ.नवीन, डॉ.संजीव का अच्छा प्रदर्शन रहा। उप प्राचार्य, प्रो.आशीष यादव द्वारा विजेता टीम को पुस्कार देकर सम्मानित किया और कार्यक्रम के अन्त में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डा.स्तुति, डॉ.अर्चना, डॉ.सुनिल दुबे, डॉ.अभिषेक, डॉ.जयसूर्या डी, डॉ.मो.शादाब एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
विषैले जंतु के काटने से युवती की मौत
खुटहन। बीरी समसुद्दीनपुर गांव में शनिवार की रात छत से उतरते समय सीढ़ी पर बैठा बिषधर युवती के पैर में काट लिया। उपचार के...
‘रानी अहिल्याबाई होल्कर स्मृति’ समारोह में जागरूकता रैली का आयोजन
