Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeमनोरंजनराज कुंद्रा की आंखों में शिल्पा के लिए आए थे आंसू

राज कुंद्रा की आंखों में शिल्पा के लिए आए थे आंसू

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों सुर्खियों में हैं। दोनों बॉलीवुड के पॉवर कपल माने जाते हैं। दोनों ने कैसे एक दूसरे का मुश्किल वक्त में हाथ थामे रखा, ये हर किसी ने देखा है। जल्द राज कुंद्रा बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रहे हैं। दो दिन पहले ही उनकी आने वाली फिल्म UT69 का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस दौरान उन्होंने फूट फूट कर आंसू बहाते भी देखा गया, लेकिन हीरो बनते ही लगता है राज कुंद्रा के तेवर ही बदल गए। राज कुंद्रा बिजनेसमैन से हीरो बन गए हैं। उनकी फिल्म UT69 जल्द रिलीज होने वाली है। दो दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस दौरान उन्होंने शिल्पा शेट्टी की जमकर तारीफ की। ट्रेलर के रिलीज होने के 2 ही दिन बाद राज ने एक ट्वीट किया, जिसे उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने हिंट दिया कि वह अब अलग हो रहे हैं। राज कुंद्रा के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। लोग अब सवाल कर रहे हैं कि क्या सच में शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा अलग हो रहे हैं? दरअसल, राज ने अपनी पोस्ट में लिखा ‘हम अलग हो गए हैं और कृपया इस मुश्किल पीरियड में हमें टाइम दें।’ अब इस पोस्ट को लोग शिल्पा के साथ उनके रिश्ते को जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि राज कुंद्रा के इस पोस्ट को लोग अब हजम भी नहीं कर पा रहे हैं। वो इसलिए क्योंकि दो दिन पहले ही फिल्म के ट्रेलर रिलीज के दौरान उन्होंने शिल्पा और अपने परिवार के लिए बात करते हुए वह फूट-फूटकर रोने लगे थे। वह परिवार वालों पर होने वाले कटाक्ष पर वह अपने इमोशन्स कंट्रोल नहीं कर पाए थे और फूट-फूट कर रोने लगे थे। उन्होंने कहा, ‘मुझे जो बोलना है बोलो, लेकिन मेरे बच्चे मेरी बीवी और मेरी फैमिली पे मत जाओ… यार उन्होंने क्या बिगाड़ा है आपका?’ इसलिए कई लोगों का तो मानना है कि वह ये फिल्म के प्रमोशन के लिए कर रहे हैं। राज ने अपने ट्वीट में ये साफ नहीं किया है कि वो आखिर बात किसके बारे में कर रहे हैं। जहां तक हमे लग रहे हैं, वह इस पोस्ट में अपने मास्क की बात कर रहे हैं। क्योंकि जेल से बाहर आने के 2 साल 27 दिन 14 घंटे के बाद उन्होंने अपने चेहरे से नकाब हटाया और शायद इसलिए उन्होंने लिखा कि कृपया इस मुश्किल पीरियड में हमें टाइम दें।

Share Now...