Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराज्यसभा में उठा टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा

राज्यसभा में उठा टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा

  • टीईटी लागू होने के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट अनिवार्यता से रखा जाए मुक्त : सीमा द्विवेदी

जौनपुर। मंगलवार को देश की उच्च सदन राज्यसभा में भाजपा राज्यसभा सांसद ने शून्यकाल के दौरान टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि  आज देश में सरकार द्वारा गुणवत्तापरक शिक्षा हेतु प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा बहुत ही सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। चाहे वो पीएमश्री विद्यालय, अटल आवासीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी विद्यालय हो या ऑपरेशन कायाकल्प हो या निपुण भारत मिशन सभी जगह शिक्षकों के माध्यम से सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। 20 से 30वर्ष से कार्यरत शिक्षक सरकार द्वारा दिये जा रहे लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप बच्चों को कम्प्यूटर एआई और कोडिंग सीखा रहे है जिससे ग्रामीणांचल के करोङो बच्चों का भविष्य उनके ज्ञान और अनुभवों से संवर रहा है वहीं दूसरी तरफ ये सब कार्यों को अंजाम देने वाले शिक्षक माननीय सुप्रीमकोर्ट के हालिया आदेश से अत्यंत ही अवसाद से गुजर रहें हैं, बच्चों को शिक्षा देने वाले गुरुजन आज खुद तनाव से गुजर रहे हैं। मेरी केंद्र सरकार से मांग है कि इन शिक्षकों के लंबे कुशल शिक्षण अनुभ व समय समय पर विभागीय प्रशिक्षण से अपडेट शिक्षकों को जो आरटीई एक्ट के लागू होने के पूर्व के नियुक्त हैं उन्हें टीईटी अनिवार्यता से मुक्त रखा जाए। सदन में शिक्षकों की बात रखने पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय संयुक्त महामंत्री अमित सिंह व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने धन्यवाद जताते हुए कहा कि विगत दिनों हम लोगों ने मा0 सांसद जी से मिलकर संगठन की तरफ से ज्ञापन देकर  देश की लाखों शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से छूट की मांग की थी। जिस पर सांसद महोदया ने आश्वस्त किया था कि हम इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे और सरकार से शिक्षकों के पक्ष में कानून में संसोधन की मांग करेंगे। उन्होंने देश के लाखों शिक्षकों एवं अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की तरफ से  सांसद सीमा द्विवेदी का आभार व्यक्त किया।

Share Now...