Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरराजनीति में भागीदारी के लिए समाज एकजुट हो : डॉ.रागिनी सोनकर

राजनीति में भागीदारी के लिए समाज एकजुट हो : डॉ.रागिनी सोनकर

  • प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सोनकर फाउण्डेशन ने किया सम्मानित

जौनपुर धारा, मिर्जापुर। सोनकर फाउण्डेशन मीरजापुर में आयोजित सम्मान समारोह में रविवार को समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मछलीशहर विधायक डॉ.रागिनी सोनकर ने सम्मानित किया। यह समारोह उन विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था जिन्होंने शिक्षा और प्रतियोगी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मछलीशहर विधायक डॉ.रागिनी सोनकर ने कहा कि समाज के होनहार विद्यार्थियों को अधिक अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया है। समारोह में डॉ.रागिनी सोनकर ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड प्रदान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे समाज और देश की प्रगति संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी और कहा कि आज के ये बच्चे ही देश के भविष्य हैं। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए माता-पिता और समाज को हर संभव प्रयास करना चाहिए। किसी भी समाज की दिशा उसकी राजनीतिक जागरूकता पर आधारित होती है। समारोह में अजगरा के पूर्व विधायक कैलाश सोनकर ने कहा कि हमारा समाज आर्थिक रूप से संपन्न है फिर भी हम अपने धन का प्रयोग अपने बेटे, बेटियों को अच्छे स्कूल में पढ़ने के लिए नहीं कर रहे हैं। जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारा समाज उच्च शिक्षित नहीं होगा तब तक हमारे समाज को कहीं भी अच्छी भागीदारी और सम्मान नहीं मिलेगा। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, और शिक्षकों ने भाग लिया। फाउण्डेशन के अध्यक्ष ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनकी मेहनत की सराहना की

Share Now...