Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 538 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित

जौनपुर। लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 90हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी...
Homeअपना जौनपुररसोई गैस की किल्लत व मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

रसोई गैस की किल्लत व मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

  • राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। रसोई गैस सिलेंडर की कथित किल्लत और कीमतों में वृद्धि के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष नारेबाजी करते हुए धरना दिया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रसोई गैस की कमी और बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें सरकार के दावों की पोल खोल रही हैं। लोगों को सिलेंडर पाने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, जिससे घरों में खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एलपीजी घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ाकर सरकार ने जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। साथ ही गैस बुकिंग के टोल-फ्री नंबर के ठीक से काम न करने से लोगों को और भी परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से आम जनता को हर काम के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। यदि सरकार के दावे सही हैं तो गैस एजेंसियों पर इतनी भीड़ क्यों दिखाई दे रही है। इस मौके पर प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, देवराज पांडेय, शेर बहादुर सिंह, राकेश सिंह डब्बू, लाल प्रकाश पाल, विनय तिवारी, सभासद शाहनवाज मंजूर, इरशाद खान राजू, शशांक शेखर तिवारी, अनिल दूबे आजाद समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share Now...