Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

फर्जी हाजिरी का विरोध करने पर रोजगार सेवक को दी गई धमकी

सैकड़ों ने कोतवाली का किया घेरावजौनपुर। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के रामनगर विकास खंड अंतर्गत बुजुर्गा ग्रामसभा में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद गहरा गया...
Homeअपना जौनपुररविवार को भी गुलजार रहे बाजार, होली की खरीदारी के लिए उमड़ा...

रविवार को भी गुलजार रहे बाजार, होली की खरीदारी के लिए उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर। रंगों के उत्सव होली की खुमारी अब शहर के सिर चढ़कर बोल रही है। रविवार को सामान्यत: बंद रहने वाले जौनपुर के प्रमुख बाजार इस बार पूरी तरह खुले रहे और सुबह से ही सड़कों पर खरीदारों की भारी भीड़ नजर आई।

शहर के ओलंदगंज, चहारसू चौराहा, कोतवाली बाजार और शाहगंज जैसे इलाकों में तिल रखने की भी जगह नहीं थी। बाजारों में इस बार बच्चों के लिए आधुनिक पिचकारियों की धूम है। प्रेशर वाली टैंक पिचकारी, बाहुबली पिचकारी और कॉकटेल स्प्रे बच्चों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस साल हर्बल गुलाल की मांग में भारी इजाफा हुआ है, क्योंकि लोग अपनी त्वचा की सुरक्षा को लेकर काफी जागरूक दिख रहे हैं। होली पर बनने वाले पारंपरिक पकवानों के लिए भी बाजार में काफी भीड़ दिखी। पापड़, चिप्स, मैदा और सूजी की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। इसके साथ ही नए कपड़ों के लिए रेडीमेड शोरूम्स पर भी ग्राहकों का तांता लगा रहा। रविवार का अवकाश होने के कारण नौकरीपेशा लोग भी परिवार सहित बाजार पहुंचे, जिससे व्यापार में भारी उछाल दर्ज किया गया।

दुकानदार बताते हैं कि बच्चों के बीच स्पाइडरमैन, छोटा भीम और डोरेमोन जैसी कार्टून पिचकारियों के साथ-साथ ‘योगी-मोदी’ की तस्वीर वाली पिचकारियों की भी भारी मांग है। प्रेशर गन और बड़े वाटर टैंक वाले बैग भी खूब बिक रहे हैं। रंगों की बात करें तो इस बार लोग ‘केमिकलÓ से बचते हुए नजर आए और हर्बल गुलाल व फूलों से बने रंगों की दुकानों पर लंबी कतारें देखी गईं। होली पर नए कपड़े पहनने की परंपरा के चलते शहर के बड़े शोरूम्स ने विशेष ‘होली ऑफर’ निकाले हैं। रविवार का दिन होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शहर खरीदारी करने पहुंचे। सफेद कुर्ता-पायजामा और लखनवी चिकन की मांग पुरुषों में सबसे ज्यादा रही, जबकि महिलाओं ने जयपुरी प्रिंट और ब्राइट कलर्स की साड़ियों व सूटों को प्राथमिकता दी।

Share Now...