जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्व व्यावसायिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रमण्डल स्थित रचना विशेष विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टीडीपीजी कॉलेज मनोविज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.राजेंद्र प्रसाद गुप्ता रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ.राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि विश्व व्यावसायिक चिकित्सा दिवस को मनाने की सही प्रासंगिकता तभी पूर्ण रूप से सार्थक होगी। जब हम इन दिव्यांग बच्चों के मन की दशा को सही तरीके से समझे और इनका मूल्यांकन कर पाए तथा इनके जीवन जीने की शैली में अभूतपूर्व परिवर्तन लाएं ताकि यह अपने आप में आत्मनिर्भर बन सकें एवं जीवन के सभी कौशलों को करने में सक्षम बने तथा समाज कि मुख्य धारा से जुड़े। कार्यक्रम का संचालन मुख्य समन्वयक सुनील कुमार गुप्ता ने किया। सभी का आभार नसीम अख्तर ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डा.संतोष कुमार सिंह, सचिन कुमार यादव, नीरज कुमार तिवारी ने अपने विचारों को व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के विशेष बच्चे तथा विशेष शिक्षक रवि रंजन प्रकाश, जितेंद्र कुमार, होरेंद्र मौर्या, नीतू यादव, आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
रचना विशेष विद्यालय में विश्व व्यावसायिक चिकित्सा दिवस का आयोजन

Previous article
Next article


