Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुररक्षा बंधन को लेकर सज गया बाजार, सजी दुकानें

रक्षा बंधन को लेकर सज गया बाजार, सजी दुकानें

जौनपुर। 9 अगस्त को रक्षा बंधन धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजार सजने शुरू हो गए हैं। इस बार बाजार में कई तरह की वैरायटी में राखियां आई हैं। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। अपने भाईयों की कलाई को रंगबिरंगी राखियों से सजाने को उत्साहित बहनों के बाजार में पहुंचने से दुकानदार भी उत्साहित है। इस पावन पर्व के चलते मुख्य बाजार सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में स्थित मनियारी की दुकानों में रौनक देखने को मिलने लगी है।

शहर में मुख्य रूप से पक्का डंगा, मोती बाजार व पटेल बाजार में राखियों की दुकानें सजी है। यहां दिन भर महिलाओं व युवतियों की भीड़ उमड़ रही है। इसी तरह गांधी नगर व त्रिकुटा नगर समेत शहर के हर क्षेत्र में राखियों से दुकानें व स्टाल सज चुके है और खरीदारी का दौर जारी है। इन बाजारों में राखियों से सजी दुकानों में मौली, रेशम, बड्स से लेकर बच्चों के पसंदीदा कार्टून वाली राखियां उपलब्ध हैं। वहीं कुछ बहने सोने और चांदी की राखियां भी अपने भाईयों के लिए खरीद रही हैं। इन राखियों की कीमत एक हजार रुपये से लेकर 10हजार रुपये तक है। हालांकि महंगी राखियों की खरीदारी करने वालों की संख्या सीमित है। ज्यादातर दुकानदारों ने इस मौके पर महिलाओं व युवतियों को आकर्षित करने के लिए अपने काउंटरों को अलग-अलग डिजाइनों की खूबसूरत राखियों से सजा दिया है। रक्षाबंधन पर्व की वजह से बाजार में राखियों के अलावा अन्य दुकानों में भी लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि चांदी की राखियों की मांग भी जोरों पर हैं। बाजार में महिलाओं के लिए खास कलकत्ता वाली राखियां भी मंगाई गई हैं। इनमें जर्किन राखी, आर्टिफिशियिल डायमंड की राखी और परफ्यूम वाली राखियां खास हैं। इसके अलावा बच्चों के लिए उनके पसंदीदा कार्टून की राखियों की भरमार है। छोटा भीम, डोरेमॉन, हनुमान, दीपा पिग, बेन टेन ब्रदर और की-चेन की राखियां उपलब्ध हैं।

8 से 10 अगस्त तक मुफ्त रहेंगी बसें

रक्षाबंधन पर बहनों के लिए 8 से 10अगस्त तक परिवहन निगम की बसों में यात्रा फ्री रहेगी। उनको कोई टिकट नहीं लेना होगा। शासन की मुफ्त बस यात्रा योजना का लाभ बहनें 8 अगस्त सुबह 6 बजे से और 10 अगस्त रात्रि 12 बजे तक ले सकेंगी।

Share Now...