Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररंगदारी में चली गोली से युवक घायल, मुकदमा दर्ज

रंगदारी में चली गोली से युवक घायल, मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरुवार देर शाम रंगदारी के चक्कर में चली गोली में एक युवक घायल हो गया। मामले में देर रात थाना सरपतहां पुलिस रंगदारी से त्रस्त दुर्गेश मौर्य की तहरीर पर तीन नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला खुटहन थाना क्षेत्र के पटैला बाजार से शुरू होता है। रंगदारी की मांग पटैला स्थित सब्जी मंडी के आढ़ती राममिलन मौर्य के पुत्र दुर्गेश मौर्य से शुरू हुई। रंगदारी के चक्कर में एक माह पूर्व भी आढ़ती पुत्र को महमदपुर चंदौली पुरवे से निमन्त्रण से वापसी के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने मार दिया था, जिसमें वह बेहोश हो गया था जिसका उपचार जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल पर कराया गया था। मामले में थाना खुटहन में पीड़ित द्वारा तहरीर भी दी गई थी। इधर दूसरी बार रंगदारी लेने का प्रयास तब हुआ जब आढ़ती पुत्र गुरुवार शाम सूरापुर बाजार से वसूली कर घर वापसी कर रहा था। वह भगासा पटैला मार्ग पर महमदपुर गेट के पास पहुंचा था कि प्लेटिनम सवार बदमाशों ने उसे रोककर पैसा लेने का प्रयास किया। वह किसी तरह भागने लगा उसी दौरान बदमाशों द्वारा लक्ष्य कर चलायी गई गोली से महमदपुर चंदौली निवासी दुर्गेश गौतम 22 पुत्र रमापति के पैर में लग गई जिसमें वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। गोली चलने की खबर पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इधर घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल को सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह व क्षेत्राधिकारी शाहगंज शुभम तोदी भी मौके पर पहुंच कर छानबीन की। फिलहाल मामले में रंगदारी से त्रस्त युवक दुर्गेश मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Share Now...