- शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
जौनपुर धारा, जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली हेतु संघर्ष करते हुए शहीद शिक्षक राम आशीष सिंह की शहादत दिवस पर जनक कुमारी इंटरमीडिएट कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षक व कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों सहित तमाम शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। 7 दिसंबर 2016 को लखनऊ में पुरानी पेंशन बहाली हेतु संघर्ष करते हुए पुलिस की बर्बरता से शहीद हुए शिक्षक रामाशीष सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए इन शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली हेतु यह प्रण लिया कि आगे जो भी आंदोलन प्रादेशिक या केंद्रीय स्तर पर होंगे उसमें सभी शिक्षक व कर्मचारी संगठन एकजुट होकर प्रयास करेंगे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डॉ. वीरेंद्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने कहा कि शहीद शिक्षक रामाशीष सिंह के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि पुरानी पेंशन बहाली हेतु सभी संगठनों को अपने व्यक्तिगत हित छोड़ कर शिक्षक व कर्मचारियों के हित में सोचना होगा। रमेश सिंह प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने श्रद्धांजलि देते हुए कहाकि पुरानी पेंशन बुढ़ापे का सहारा है इसलिए प्रयास करने की जरूरत है। इस अवसर पर संजय चौधरी जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने भी स्व. राम आशीष सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उदय सिंह ने किया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर यूटेक पेंशन बहाली मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष वीर सिंह ने कहा सरकार चाहे किसी भी पार्टी विशेष की क्यों ना हो शिक्षकों और कर्मचारियों को अपने मुद्दे यानी पुरानी पेंशन बहाली से पीछे नहीं हटना चाहिए और उसके लिए लगातार संघर्ष करना चाहिए। इस अवसर पर सुधाकर सिंह, अश्वनी सिंह, अमर बहादुर यादव, डॉक्टर जंग बहादुर सिंह, प्रमोद सिंह, शिवकुमार, रमेश यादव, प्रतिमा विश्वकर्मा, अंतिमा सिंह, मोहम्मद जकारिया, जवाहरलाल सरोज, संजय सिंह सहित अनेक शिक्षक व कर्मचारी सम्मिलित हुए।



