Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयुवा महोत्सव से ग्रामीण कलाकारों को प्रतिभा निखारने का मिलेगा मौका :...

युवा महोत्सव से ग्रामीण कलाकारों को प्रतिभा निखारने का मिलेगा मौका : कुलसचिव

  • 24 अक्टूबर से शुरू होगा पूर्वांचल युवा महोत्सव
  • शहर के होटल में बैठक कर लिया गया निर्णय

जौनपुर। पूर्वांचल युवा महोत्सव 24 से लेकर 26अक्टूबर तक होगा, इसके लिए शहर के होटल में बैठक कर पदाधिकारी ने निर्णय लिया। इस अवसर पर कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ.विनोद कुमार सिंह को शिक्षकों एवं प्रबंधकों ने अंगवस्त्रम भेट कर सम्मानित किया। पूर्वांचल युवा महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक आयोजन सीमित के अध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया की 24,25और 26 अक्टूबर 2025 को पूर्वांचल महोत्सव होगा। यह महोत्सव नव दुर्गा मंदिर विसर्जन घाट गोमती नदी के किनारे कराया जाएगा। जिसमें नामी गिरामी कलाकार शामिल होंगे और उभरते कलाकारों को भी मौका मिलेगा। इस अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक/कुलसचिव डॉ.विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वांचल युवा महोत्सव का आयोजन अत्यंत सराहनीय है और कलाकारों को अपने प्रतिभा कौशल को निखारने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर संरक्षक मंडल के सदस्य टीडी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो.समर बहादुर सिंह, प्रो.मनोज मिश्रा, प्रो.अजय कुमार दुबे ने पूर्वांचल युवा महोत्सव को लेकर लोगों को संबोधित किया, बैठक में शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ.विजय कुमार सिंह, संजय सिंह, मोटू पाठक, उपेंद्र मिश्रा चन्द्रमणि मिश्रा, श्यामनी सिंह, राखी सिंह ने अपने विचार रखे। बैठक का संचालन अविनाश दुबे एवं आभार महामंत्री निवेदिता राय ने प्रकट किया।

Share Now...