Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरयुवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ताखा पश्चिम गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव निवासी 28 वर्षीय रामकुमार पुत्र स्वर्गीय मुन्नलाल ने शुक्रवार की दोपहर  घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। जब पत्नी कमरे में आई तो अंदर का नजारा देख चीखने चिल्लाने लगी। मौके पर अगल बगल के लोगों ने पहुंचकर मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं परिजनों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

Share Now...