जौनपुर धारा,आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भगतपुर बघेला गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक ने पारिवारिक कलह के चलते खुद को पिस्टल से गोली मार आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। प्रथम दृष्ट्या जांच में आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भगतपुर बघेला गांव निवासी नौशाद (33) घर पर रहता था। पिछले कुछ दिनों से नौशाद पारिवारिक समस्या से जूझ रहा था। शुक्रवार की सुबह गोली से उसकी मौत हो गई। घटना होने के घंटों बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नौशाद ने पारिवारिक समस्याओं के चलते अवैध पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि, पुलिस इस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
युवक ने खुद को मारी गोली, खून से लथपथ लाश के पास से मिली पिस्टल

Previous article


