Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयुवक को बदमाशों ने मारी गोली, घायल

युवक को बदमाशों ने मारी गोली, घायल

जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन थाना क्षेत्र के वीरपाल मोड़ के पास शनिवार की रात बदमाशों ने दुकान से घर जा रहे मेडिकल स्टोर संचालक को गोली मार दी। दाहिने हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। बाइक सवार बदमाश  भाग गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के ही जगजीवन पट्टी निवासी अरविन्द कुमार तिवारी रामनगर बाजार में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। रोजाना की तरह रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। वीरपाल मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें लक्ष्य कर गोलियां चलाईं। दाहिने हाथ में गोली लगने से वह गिर गए। हमलावर भाग गए। अरविन्द तिवारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले जाया गया। जहाँ डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ बदलापुर अशोक सिंह ने बताया मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर उसी आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

  • मेडिकल स्टोर संचालक को गोली मारने के मामले में दो अज्ञात पर केस दर्ज

जौनपुर धारा, खुटहन। घनश्यामपुर चौकी से महज एक किमी दूर वीरपालपुर मोड़ के पास शनिवार की रात मेडिकल स्टोर संचालक पर ताबड़तोड़ गोली चलाकर घायल करने के मामले में पुलिस ने रविवार को दो अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश में जुट गई है। खुटहन थाना क्षेत्र के जगजीवनपट्टी निवासी अरबिंद तिवारी रामनगर बाजार से अपना मेडिकल स्टोर बंद कर रोजाना की भांति बाइक से वापस घर जा रहा था। जैसे ही बदलापुर-शाहगंज मार्ग स्थित वीरपालपुर मोड़ पर पहुंचा था कि पीछे से एक बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने लक्ष्य कर चार राउंड गोलियां चला दी। दो गोली अरबिंद के दाहिने हाथ में तथा दो गोली पेट को छीलती हुई निकल गई। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घायल के छोटे भाई आनंद तिवारी की तहरीर पर दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। उधर घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से स्वजनों में आक्रोश व्याप्त है।

Share Now...