
जौनपुर धारा, बरसठी। राजापुर गांव के एक युवक की गुड़गांव में सड़क दुर्घटना में शनिवार की तड़के सुबह मौत हो गई। युवक का शव रविवार सुबह गांव पहुँचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे की मौत से घर का चिराग बुझ गया। अनुज 22वर्ष धीरेंद्र तिवारी राजापुर घर की स्थिति ठीक न होने से दो साल से गुड़गांव में नौकरी कर रहा था। शनिवार भोर से कंपनी से काम करके बाइक से लौट रहा था रास्ते मे ट्रक से टक्कर हो जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रिस्तेदारों को जानकारी होने पर पोस्टमार्टम के बाद शव को पैतृक गांव रविवार सुबह गांव राजापुर लाया गया। शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया। हर किसी के आखों में आंसू था। इकलौते बेटे के शव को लप्ोटकर मां रोरोकर बेसुध हो गई। चार बहनों में अनुज इकलौता भाई था।


