Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयातायात माह के तहत किया गया जागरूक

यातायात माह के तहत किया गया जागरूक

जौनपुर धारा, जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में शनिवार को सड़क सुरक्षा माह- 2023 के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी यातायात/नगर कुलदीप कुमार गुप्ता के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक यातायात जीडी शुक्ला व समस्त उप निरीक्षक यातायात की उपस्थिति में एनसीसी कैडेटों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करते हुये समाज में इस विषय की महत्ता को लेकर प्रोत्साहित किया गया। यातायात के प्रति सजगता को एक जन अभियान के साथ जोड़ने का आवाहन किया गया साथ ही वाहन चेकिंग के दौरान दिल में ना धारण करने वालों को उसके हानि लाभ से अवगत कराया गया तथा एनसीसी कैडेटों को यातायात संकेतो के संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया।

Share Now...