Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

माधुरी दीक्षित से मिलीं उदीयमान गायिका विदुषी वर्मा

सुरों की प्रस्तुति से जीता दिलजौनपुर। काशी की सांस्कृतिक धरती पर शुक्रवार को कला और सिनेमा का सुंदर संगम देखने को मिला, जब उदीयमान...
Homeअपना जौनपुरमौला अली के जन्मदिन पर सदर इमामबाड़ा में सजी महफ़िल

मौला अली के जन्मदिन पर सदर इमामबाड़ा में सजी महफ़िल

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुसलमानों के चौथे खलीफा शिया समुदाय के पहले इमाम हजरत अली अलैहिस्सलाम के यौमे पैदाइश के मौके पर तेरह रजब को सदर इमामबाड़ा में अंजुमन शमशीरे हैदरी द्वारा जश्ने मौलाए कायनात महफिल का आयोजन किया गया। जिसमे देश के विख्यात उलेमाओ के साथ-साथ शायर मेराज मंगलौरी, शरर नकवी, सलीम बलरामपुरी, वाहिद गाजीपुरी, महफूज़ सुल्तानपुरी, रेहान जलालपुरी, जैन काजमी मुजफ्फर नगर ने नजराने अकीदत पेश किया। महफिल का संचालन जाफर आजमी ने किया। महफ़िल में मुख्यातिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने उपस्थित जनसमूह को मौला अली की विलादत की मुबारकबाद देते हुए कहाकि मौला अली के पदचिन्हों पर चलकर सभी समाज के लिए बेहतरी का काम करे, मौला अली ने हमेशा गरीबो, मजलूमों और कमज़ोरों की मदद की है। मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी ने हजरत अली के यौमे पैदाइश पर मुबारकबाद देखते हुए नौजवानों को उनकी शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि हजरत अली पैगम्बर हजरत मोहम्मद के दामाद और कर्बला में शहीद हुए इमाम हुसैन के पिता थे। इस्लाम की शिक्षा के प्रचार-प्रसार में हजरत अली का बहुत बड़ा योगदान था, हजरत अली के जीवन और उनके विचारों को आज के युग की जरूरत है। महफिल को खिताब करते हुए मौलाना सैफ आब्दी ने कहाकि हजरत अली ने अपने दौरे खिलाफत में एक ऐसा इंसाफ कायम किया कि समाज का हर तबका बड़ी ही आसानी से अपने हाकिम से अपना हक मांग सकता था। उन्होंने सबसे पहले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाते हुए सरकारी खजाने का दुरुपयोग होने से रोक दिया था। कार्यक्रम में मुख्यातिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह, विशिष्ट अतिथि सभासद गप्पू मौर्य एवम नवीन सिंह को धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मौलाना अम्बर खान, मौलाना रज़ा अब्बास खान, मौलाना आसिफ अब्बास, मौलाना शाजान जैदी, नौशाद हुसैन, मंजर हुसैन, संजय हुसैन, मोहम्मद अरशद, रिजवान, बबलू, दिलदार, चुनमुन आदि के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। महफिल के अन्त में नज़र का एहतीमाम किया गया। जिसके बाद मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी ने मुल्क में अमन सलामती के लिए विशेष दुआ कराई, महफिल के संयोजक नौशाद हुसैन ने आए हुए सभी मोमनीन का शुक्रिया अदा किया।

Share Now...