Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमैजिक की चपेट में आने से मासूम की मौत, मां व दादा...

मैजिक की चपेट में आने से मासूम की मौत, मां व दादा घायल

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित एक होटल के सामने सड़क दुघर्टना में एक तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। वहीं मां और दादा घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।

खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहां गांव निवासी करिश्मा बिंद पत्नी कमलेश बिंद अपने तीन वर्षीय पुत्र कार्तिक को अपने चचेरे ससुर राम वचन के साथ शाहगंज के चिरैया मोड़ पर दवा दिलाने के लिए शनिवार की सुबह दस बजे बाइक से जा रहें थे। अयोध्या मार्ग स्थित रेलवे स्टेशन के समीप एक होटल के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके चलते मां व बेटा कार्तिक छिटकर मैजिक के चक्के के नीचे जाने से सिर कुचल गया। इस हादसे में मासूम की मौके पर मौत हो गई। वहीं 26 वर्षीय करिश्मा व दादा 55वर्षीय राम वचन पुत्र महावीर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। चालक मौके से फरार हो गया। वहीं मौत की सूचना मिलते ही मां का रो रोकर बेहोश हो जा रही है। वहीं कार्तिक अपने माता-पिता की इकलौता संतान था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share Now...