Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमेडिकल कॉलेज का डीएम और एसपी ने किया औचक निरीक्षण

मेडिकल कॉलेज का डीएम और एसपी ने किया औचक निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल द्वारा मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को प्रधानाचार्य द्वारा अवगत कराया गया कि एनएमसी द्वारा तीसरे बैच की प्रवेश की अनुमति मिल गयी है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा खुशी जताई गयी। निरीक्षण के दौरान निमार्णाधीन भवनों के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। अस्पताल भवन 150 बेड और ओटी का कार्य, प्रशासनिक भवन के अपूर्ण निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिया साथ ही शैक्षणिक भवन के चतुर्थ तल स्थित पैथोलॉजी विभाग एवं कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अधूरे निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। प्रधानाचार्य द्वारा अवगत कराया गया कि 13 फरवरी को एनएमसी द्वारा उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर के स्थलीय निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों में एनएमसी मानक अनुसार छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन हेतु 125 सीटों का लेक्चर हाल 3 नग, 250 सीटों का परीक्षा हाल 1 नग, 250 सीटों का सेमिनार रूम 1 नग, सीनियर/जूनियर रेजिडेन्ट को कैम्पस में आवासित करने हेतु आवास, गर्ल्स/ब्वॉयज हास्टल 300 की संख्या में आवासित करने हेतु व साथ ही टाईप-2 (ए), टाईप-2 (डी), इन्टर्नहास्टल (50 बेड), मुख्य मार्ग एवं महाविद्यालय की चहार दीवारी का निर्माण कार्य भी पूर्ण कराना नितान्त आवश्यक है। उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को उक्त निर्माण कार्यां को पूर्ण किये जाने हेतु सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द निर्माण कार्यों को पूर्ण कराते हुये एनएमसी मानकों को पूर्ण करा लें। जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक द्वारा एलटी हॉल-1 में 100 मेडिकल छात्रों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना व उसके निस्तारण के लिये सम्बंधित को निर्देशित किया साथ ही छात्र-छात्राओं को शैक्षिक, प्रशासनिक व सामाजिक अनुभवों का भी आदान-प्रदान किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य प्रो. शिवकुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कालेज डा. एए जाफरी, विभागाध्यक्ष-एनाटमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, जनरल मेडिसिन व कार्यदायी संस्था उ.प्र. रा.नि.नि.लि. सिविल एवं विद्युत, टाटा कम्पनी व बाला जी कम्पनी के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share Now...