Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमृत्युभोज का आयोजन समाज की गलत प्रथा : प्रो.राकेश

मृत्युभोज का आयोजन समाज की गलत प्रथा : प्रो.राकेश

  • मृतक के परिवार को खर्च के बोझ से बचाने की जरूरत
  • तेरही का बहिष्कार कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

जौनपुर धारा, खुटहन। ओइना गांव के निवासी समाजसेवी मातादीन यादव का निधन हो गया था। जिनके निधन पर 13वें दिन तेराही का बहिष्कार लोगों ने कर दिया और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी। जानकारी के अनुसार ओईना गांव निवासी समाजसेवी मातादीन का निधन विगत दो सप्ताह पूर्व हो गया था, जिसमें उनके शिक्षक पुत्र डॉ.शेष कुमार यादव ने परिजनों से विचार विमर्ष कर तय किया कि तेरही का आयोजन नहीं किया जाएगा। बल्कि स्व.मातादीन यादव के इच्छाओं को संज्ञान में लेते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसके क्रम में शिक्षकों व ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी। जिसमें मुख्य अतिथि प्रोफेसर राकेश कुमार यादव ने कहा कि 13वीं का सभी लोगों को बहिष्कार करना चाहिए क्योंकि उसमें खर्च ज्यादा पङते हैं। लोगों को खर्च से बचने के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करें। जिससे एक भारी भरकम खर्च बचा जा सकें। उधर परिवार पर गमों का पहाड़ टूटा होता है ऊपर से मृत्युभोज पर खर्च करने में काफी तकलीफें उठानी पड़ती है। इसे बचा जाना ही इस प्रथा का अंत करना होगा। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष चंद्र यादव, आस्था फाउंडेशन के संस्थापक डॉ.अरविंद कुमार यादव, डॉ.शिव प्रसाद यादव, डॉ.संजय यादव, डॉ.शिवशंकर, अजय कुमार एवं अन्य लोग मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा का संचालन राम किशुन सिंह पीजी कॉलेज सिद्धिकपुर के प्रवक्ता शेष कुमार यादव ने किया।

Share Now...