Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeउत्तर प्रदेशमुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने की डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक...

मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने की डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात

यूपी नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है सभी दल अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों को फाइनल करने में जुटे हैं. इसी क्रम में बीजेपी भी अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान जल्द कर सकती है. इस बीच राजधानी लखनऊ का सियासी पारा उस वक्त चढ़ गया जब स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिलने पहुंची. इस मुलाकात के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि अपर्णा यादव बीजेपी के टिकट से लखनऊ मेयर पद का चुनाव लड़ सकती हैं.

हालांकि मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि बीजेपी में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही टिकट फाइनल करता है. निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा जल्द की जाएगी. उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में बीजेपी बड़ी जीत हासिल करेगी. गौरतलब है कि 2022 चुनाव के पहले ही अपर्णा यादव ने बीजेपी का दामन थामा था. तभी से उनको लेकर लगातार कयास लगाए जाते रहे हैं. कभी कहा जाता है कि पार्टी उन्हें एमएलसी का चुनाव लड़ाएगी तो कभी मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में उनके उतरने की बातें होती रही हैं. लेकिन हर बार अपर्णा को लेकर हुई चर्चाएं निराधार ही साबित हुई हैं. लेकिन एक बार फिर जब दो चरणों में नगर निकाय चुनाव का ऐलान हो चुका है तो एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है कि अपर्णा यादव लखनऊ से बीजेपी की मेयर पद की प्रत्याशी हो सकती है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात के बाद इन चर्चाओं को और बल मिल रहा है कि अपर्णा यादव को बीजेपी मेयर पद का चुनाव लड़वा सकती है. हालांकि अभी पार्टी में टिकटों को लेकर मंथन चल रहा है. कहा जा रहा है कि 16 अप्रैल तक बीजेपी निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर देगी.

Share Now...