Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमुठभेड़ में शातिर लुटेरा गोली से घायल, गिरफ्तार

मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गोली से घायल, गिरफ्तार

  • दो साथी भागने में सफल, तलाश में जारी है छापेमारी
  • सराफा व्यवसायी से लूटे गए आभूषण व रुपये बरामद

जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर सर्किल के तीन थानों की पुलिस व बदमाशों में सोमवार की रात मछलीशहर के फूरा फगुई स्थित नहर की पुलिया के पास मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाश के पास से गत 15नवंबर को सराफा व्यवसायी से लूटे गए आभूषण, नकदी, लूट में प्रयुक्त बाइक, तमंचा, कारतूस आदि बरामद हुए हैं। मछलीशहर, मुंगरा बादशाहपुर व पंवारा थानों की संयुक्त टीम जौनपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूरा फगुई नहर की पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। उसी समय पल्सर बाइक से तीन संदिग्ध युवक खाखोपुर बाजार की तरफ से आते हुए दिखाई दिए। वे पुलिस की चेकिंग देख अपना बाईक नहर की पुलिया की तरफ मोड़कर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया। पुलिस को पीछे आते देख बाईक सवार ने पुलिस टीम पर फायर झोंक और तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम ने उन्हें चेतवानी देते हुए रुकने को कहा। किंतु उन्होंने लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर पुनः फायर कर दिया। जो मछलीशहर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह के बुलेटब्रुफ जैकेट के पास से गुजराती हुई निकल गई। जिसके बाद पुलिस टीम ने उक्त बदमाशो पर तीन राउंड फायर किया। पुलिस फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। वह कहराने लगा, इसी दौरान अंधेरे के फायदा उठाकर दो बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल बदमाश ने अपना नाम सचिन चौहान निवासी मरगुपुर थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ बताया। बदमाश के पास से बुधवार को मछलीशहर नगर के सर्राफा व्यवसायी अशोक सोनी से परसुपुर चौराहे के निकट हुई लूट में से पुलिस ने 8750 रुपए नगद बरामद किया। इसके अलावा एक पीली धातु की चैन, एक जोड़ी पीली धातु का कंगन, एक जोड़ी झुमका, एक जोड़ी मीना, एक जोड़ी टप्प्स, एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोका कारतूस के साथ एक बाइक बरामद हुई। जबकि मौके से अनिल कुमार निवासी मुरादपुर कोठिला थाना बदलापुर, राजेश कुमार निवासी बरईया थाना सिंगरामऊ मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपित सचिन पर जनपद के अलावा अन्य थानों में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह, मुंगरा थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, पवारा थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया, उपनिरीक्षक सुरेंद्र तिवारी, सैयद हसन रिजवी, धनंजय पाठक सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Share Now...