Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमुठभेड़ में अवैध असलहों के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

मुठभेड़ में अवैध असलहों के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

  • बिना नंबर की बाइक, चार तमंचा कारतूस बरामद

जौनपुर धारा, बदलापुर। गुरुवार की देर रात शाहगंज मार्ग स्थित सरोखनपुर हाइवे अंडरपास पुलिया के पास पुलिस ने एक शातिर असलहों के तस्कर को मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। उसका साथी भाग जाने में सफल रहा। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस द्वारा निकाय चुनाव के मद्देनजर उक्त अंडरपास पुलिया के पास रात 11 बजे सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ शातिर अपराधी अवैध असलहों के साथ बटाऊबीर से बदलापुर की ओर जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। इसी बीच तेज रफ्तार में एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब रुकने का ईशारा किया तो उनके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में शातिर अपराधी संतोष सिंह उर्फ रामदास उर्फ भेंदू पुत्र रविकांत सिंह निवासी जजौली थाना भीमपुरा जनपद बलिया घायल हो गया। उसके बांये पैर में गोली लगी जिसे घायलावस्था में सीएचसी ले जाया गया जहां से बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अंधेरे का लाभ पाकर उसका दूसरा साथी भाग जाने में सफल रहा जिसकी तलाश सरगर्मी से की जा रही है। बताया कि गिरफ्तार बदमाश के पास से बिना नंबर की बाइक, चार तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा, एक मिस कारतूस तथा 1460 रुपये बरामद हुए। गिरफ्तार संतोष सिंह पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। श्री राय ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का है जिस पर दर्जन भर से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।

Share Now...