Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमुख्यमंत्री का आगमन आज, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस

मुख्यमंत्री का आगमन आज, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस

  • जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक ने लिया तैयारियों का जायजा
  • वाहनों का बदला गया रूट, बड़े वाहन नहीं आ सकेंगे शहर के अंदर
  • पुलिस लाइन्स में उतरेगा मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर, दो बजे पहुंचेंगे शाही किला

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाही किला में जौनपुर महोत्सव का आयोजन 10 मार्च से 12 तक किया गया है। 12 मार्च को 1001जोड़े सामूहिक विवाह समारोह में शादी के बंधन में बंधेगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। दिन में दो बजे वह शाही किला में पहुंचेगे। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में दिख रहा है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री का हेलीकाफ्टर उतरेगा। यहां से मुख्यमंत्री कार द्वारा पुलिस लाइन से निकलकर टीडी कालेज के दक्षिणी गेट से होते हुए वाजिदपुर तिराहा आएगें। यहां से जेसीज चौराहा, सद्भावना पुल होते हुए शाही किला में पहुंचेगे। दिन में दो बजे उनके शाही किला पहुंचने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक 45मिनट तक मुख्यमंत्री जिले में रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे है। हर चौराहों, तिराहों और गलियों की निकासी पर पुलिस रहेगी। शाही किला में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। शहर की सड़कों को ठीक किया जा रहा है लेकिन अभी प्रोटोकाल नहीं आया है। सीएम की सुरक्षा के लिए नगर में कई थानों की पुलिस एक दिन पहले ही आ गई है। जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ ने मंगलवार को शाही किला पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसपी सिटी अरविंद वर्मा और सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव ने भी सुरक्षा के सम्बन्ध में शाही किला का मुआयना किया। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर शहर के अंदर आने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। जो सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक रहेगा। प्रयागराज, प्रतापगढ़ की तरफ से आने वाली गाड़ियों को पकड़ी तिराहा पर भाजपा कार्यालय से हाइवे पर डाइवर्ट कर दिया जाएगा। सुल्तानपुर रोड से आने वाले वाहन जो आजमगढ़ व शाहगंज की तरफ जाएंगे उनको बक्सा हाईवे से निचे अलीगंज पर ही कार्यक्रम की समाप्ति तक रोक दिया जाएगा। शाहगंज की ओर से आने वाले बड़े वाहन व छोटे वाहनों को पचहटिया से डायवर्ट कर दिया जाएगा। आजमगढ़ रोड से आने वाले सभी छोटा व बड़ा वाहन पूर्ण रूप से प्रसाद कॉलेज तिराहा से केराकत की ओर मोड़ दिया जाएगा। भदोही की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को चांदपुर हाइवे से डायवर्ट किया जाएगा। बनारस की तरफ से आने वाले सभी छोटे वाहन व बड़े वाहनों को हौज खास से निचे शहर की तरफ कार्यक्रम की समाप्ति तक रोक दिया जाएगा। वहीं शहर के अंदर डायवर्जन 2 बजे से रहेगा। जिसके अंतर्गत कुमार पेट्रोल पम्प से अंदर शाही किला की ओर केवल शादी वाले व वीवीआईपी ही आयेंगें बाकि सभी छोटे-बड़े वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित होंगे। बदलापुर पढ़ाव से अंदर शाही किला की ओर केवल शादी वाले व वीवीआईपी ही आयेंगें बाकि सभी छोटे-बड़े वाहन पुर्णत: प्रतिबंधित होंगे। मछलीशहर पढ़ाव से अंदर शाही किला की ओर केवल शादी वाले व वीवीआईपी ही आयेंगें बाकि सभी छोटे-बड़े वाहन पूणज़्त: प्रतिबंधित होंगे। शाहगंज पड़ाव से अंदर शाही किला की ओर केवल शादी वाले व वीवीआईपी ही आयेंगें बाकि सभी छोटे-बड़े वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित होंगे। प्रेम गाढ़ा से अंदर शाही किला की ओर केवल शादी वाले व वीवीआईपी ही आयेंगें बाकि सभी छोटे-बड़े वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित होंगे। सिपाह मंदिर से अन्दर शाही किला की ओर केवल शादी वाले व वीवीआईपी ही आयेंगें बाकि सभी छोटे-बड़े वाहन पुर्णत: प्रतिबंधित होंगे। सद्भावना तिराहा से अंदर शाही किला की ओर केवल शादी वाले व वीवीआईपी ही आयेंगें बाकि सभी छोटे-बड़े वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित होंगे। ओलन्दगंज क्षेत्र से गुप्ता शू सेन्टर से सद्भभावना के तरफ कोइ भी वाहन नहीं जायेगा। चंन्द्रा से सद्भावना के तरफ कोइ भी वाहन नहीं जायेगा। ओलंदगंज से जेसीज की तरफ आनें वाले सभी वाहन जेपी, चंद्रा होकर जेसीज आयेगें।

कई स्थानों पर की गई है पार्किंग की व्यवस्था

  • शाही किला से निचे शेराज पार्किंग में वीवीआईपी पार्किंग
  • अशोक टाकिज मैदान में दो पहिया वाहन पार्किंग
  • सारा पैलेस पार्किंग में दो पहिया वाहन पार्किंग
  • राज कालेज चौकी स्थित कब्रिस्तान के पास चार पहिया वाहन पार्किंग
  • राज महल में चार पहिया वाहन पार्किंग
  • पशु चिकित्सालय के सामनें पत्थर की दुकान के पास सामान्य पार्किंग
  • राज कालेज ग्राउण्ड भंण्डारी स्टेशन के पास सामान्य पार्किंग
  • अटाला मस्जिद के पिछे सामान्य पार्किंग
  • शिया कालेज में चार पहिया वाहन पार्किंग
  • राजा कृष्ण दत्त इण्टर कालेज में दो पहिया वाहन पार्किंग
  • डायट परिसर में सामान्य पार्किंग पार्किंग
  • डा.रिजवी लर्नस एकेडमी सुतहट्टी में सामान्य पार्किंग
  • फैसल सारा पैलेश के बगल में (वीवीआईपी पार्किंग) 
  • कोतवाली में सामान्य पार्किंग

बाहर-बाहर निकलेंगी रोडवेज की बसें

  • जौनपुर। मुख्यमंत्री के जनपद आगमन कार्यक्रम के दृष्टिगत शहर में नो एन्ट्री के कारण 12 मार्च को जौनपुर डिपो की बसें सिविल लाइन, अम्बेडकर तिराहा, जगदीशपुर की तरफ से आवागमन करेंगी तथा सीमावर्ती जनपद रोडवेज की बसें शहर क्षेत्र के बाहर से ही आवागमन करेंगी।
Share Now...