Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरमुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों का हुआ लेआउट

मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों का हुआ लेआउट

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धमार्पुर ब्लॉक के धन्नेपुर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों का लेआउट करवाया गया। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत धन्नेपुर में रविवार को आवास दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों का लेआउट करवाया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रभारी एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने उपस्थित ग्रामीणों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव द्वारा लाभार्थियों से शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार निर्माण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आवास के लाभार्थियों को आवास के निर्माण कार्य में स्वयं मजदूरी भी करनी है जिसका उक्त लाभार्थी को मजदूरी भी उनके खाते में भेजी जाएगी। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि मुलेन्द्र निषाद, सचिव स्वतंत्र कुमार व तकनीकी सहायक सुधीर वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Share Now...