Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

रिहाइश कच्चे घर में कोबरा सर्प का डेरा, दहशत में परिवार

सरायख्वाजा के मंगदपुर गांव का मामलासर्प मित्र ने डेढ़ दर्जन कोबरा के बच्चों का किया रेस्क्यूजौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मंगदपुर गांव में एक...
Homeमनोरंजनमिस वर्ल्ड रही एक्ट्रेस का फिल्मी करियर रहा सुपर फ्लॉप

मिस वर्ल्ड रही एक्ट्रेस का फिल्मी करियर रहा सुपर फ्लॉप

साल 1999 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली लड़की एक समय भारत की सबसे चर्चित लोगों में से एक थीं, लेकिन जहां उनके करियर को फिल्मों में पहचान नहीं मिली, वहीं उनकी निजी जिंदगी ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। शादी के बाद उन्होंने घरेलू हिंसा और अननैचुरल सेक्स जैसे अत्याचार झेले, जिसके कारण उन्होंने अपने पति के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। युक्ता मुखी भारत की चौथी महिला थीं, जिन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था। उनका परिवार साल 1986 में दुबई से मुंबई आया था। उनकी मां एक ग्रूमिंग सलून चलाती थीं, जबकि उनके पिता एक क्लोदिंग कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर थे। युक्ता ने साल 2001 में तमिल फिल्म से अपने एक्टिंगकरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2002 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘प्यासा’ में लीड रोल प्ले किया था, लेकिन यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। साल 2001 से 2010 के बीच उन्होंने 8-9 फिल्मों में काम किया, लेकिन किसी में भी उन्हें सक्सेस नहीं मिली थी। साल 2008 में युक्ता मुखी ने न्यूयॉर्क के बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी कर ली थी, लेकिन यह शादी उनके लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुई। शादी के बाद उन्हें पति और ससुरालवालों की तरफ से लगातार प्रताड़ना झेलनी पड़ी। 2013 में युक्ता मुखी ने पति प्रिंस तुली के खिलाफ घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और अननैचुरल सेक्स जैसे आरोप लगाते हुए, पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद, युक्ता मखी ने अप्राकृतिक यौन संबंध के तहत मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने प्रिंस तुली को गिरफ्तार भी किया था। हालांकि, बाद में दोनों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया, और साल 2014 में तलाक ले लिया था। तलाक के बाद युक्ता मुखी ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। हालांकि, साल 2019 में उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज में एक छोटे से रोल के जरिए वापसी की थी, लेकिन उसके बाद फिर से गुमनाम हो गईं। अब युक्ता सोशल वर्क में लगीं हुईं हैं। वह एक एजुकेशनिस्ट और पर्यावरणविद् बन चुकी हैं।

Share Now...