- आगरा जिले व महानगर में तीन-तीन नामों की बनेगी सूची
लोकसभा चुनाव मिशन 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी अपने घर को मजबूत बनाने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए पार्टी ने जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों में बदलाव के लिए पर्यवेक्षक तय कर दिए हैं। पर्यवेक्षक तीन-तीन नामों का पैनल तय करके नेतृत्व को देंगे। इसके लिए मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर प्रदेश महामंत्री संजय राय आ रहे हैं।



