Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक

सिकरारा। मिशन शक्ति के अंतर्गत मंगलवार को डॉ.नोबुल यादव मेमोरियल इण्टर कालेज चक मंशाजती बथुआवर गुलजारगंज छात्राओं को टीम के माध्यम से महिला सुरक्षा, शासन की योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश की सरकार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं, उन्होंने छात्राओं को वुमेन पावर हेल्प लाइन 1090 यूपी डायल 112 महिला हेल्प लाइन 181मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076 चाइल्ड हेल्प लाइन 1098और साइबर हेल्प लाइन 1930 जैसे महत्पूर्ण नंबरों के बारे मे जानकारी दी और जरूरत पड़ने पर तुरंत संपर्क करने की सलाह दी उन्होंने बताया कि इन नंबरों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। छात्राओं को निडर होकर अपनी समस्या साझा करने और निडर होकर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला अपराध साइबर क्राइम रोकने के लिए विस्तृत जानकारी दी। उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव ने कहा कि किसी भी छात्रा को विद्यालय आते-जाते समय कोई भी समस्या हो तो आप अपनी समस्या कह सकते है। इस मौके पर कांस्टेबल अभिमन्यु यादव व महिला कांस्टेबल श्वेता सिंह व विद्यालय के प्रबंधक डॉ.संतोष कुमार यादव  प्रधानाचार्या सुषमा यादव, अजीत कुमार यादव, आशीष विश्वकर्मा, लालता प्रसाद यादव, हरेंद्र विश्वकर्मा, शिव शंकर यादव, बांकेलाल गौतम, राजीव प्रजापति, रीना यादव, पूजा विश्वकर्मा, आतिशा गुप्ता, संगीता यादव आदि शिक्षक मौजूद रहें।

Share Now...