जौनपुर। प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप मिशन शक्ति अभियान के तहत जौनपुर पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जनपद भर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। अभियान के तहत महिला पुलिस कर्मियों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उन्हें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, छेड़छाड़, साइबर उत्पीड़न और घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है। प्रत्येक शिकायत पर त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
― Advertisement ―
खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
खुटहन। खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच...
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

Previous article


