जौनपुर धारा,जौनपुर। बृहस्पतिवर की भोर में बक्सा हाईवे पर वाराणसी से दर्शन करके अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे हैं श्रद्धालुओं की मिनी बस खड़ी डंपर से जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन चलाते समय ड्राइवर को नींद आ गई और वह खड़ी डंपर में पीछे से टक्कर मार दिया जिसमें ड्राइवर समेत दो की मौत हो गई है। बक्शा थाना क्षेत्र के वाराणसी सुल्तानपुर हाइवे पर चकमिर्जापुर गांव के पास बुधवार की रात्रि करीब दो बजे काशी से अयोध्या धाम जा रही मिनी बस सामने से जा रही ट्रेलर के पीछे से जा भिड़ी जिससे मौके पर बस चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि दस श्रद्धालु घायल हो गए। बस में सवार सभी श्रद्धालु फिरोजपुर पंजाब के निवासी है। दुर्घटना होते ही चीख पुकार मच गई। सूचना पर बक्शा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुँच उच्चाधिकारियों को सूचना दी। थोड़ी ही देर में लाइनबाजार इंस्पेक्टर सतीष सिंह ने भी मौके पर पहुँच बुरी तरह फसें घायलों को बाहर निकाला व जिला अस्पताल के लिये भेज। वहीं जेसीबी बुलाकर आवागमन को सुचारू रूप से चालू करवाया। थानाध्यक्ष प्रदीप ने बताया कि करीब 24सीटर वाली मिनी बस से श्रद्धालु वाराणसी से अयोध्या धाम दर्शन को जा रहें थे। घटना स्थल के समीप बस का चालक पहुँचा ही था, तभी सामने से जा रही ट्रेलर को ओवरटेक करने के प्रयास में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतना भीषण था कि करीब 37वर्षीय चालक तर्कशील सिंह बुरी तरह फंस गया। दुर्घटना में जब तक पुलिस पहुँच घायलों को बस से नीचे उतारती चालक तर्कशील व बस में सवार 70वर्षीय र्ह्दयाल चंद निवासी हरजिलका जनपद फिरोजपुर पंजाब की मौत हो चुकी थी। बस में सवार घायल मधु पत्नी वेदप्रकाश निवासी गोथाल रोड जठिया मोहल्ला थाना फजीलका जनपद फिरोजपुर, कमलेश निवासी बादल कालोनी थाना फाजीलका, सुंतरा देवी व कनिल निवासी जोधपुर कालोनी मुक्तासर, फजीलका पंजाब, राजकुमार डिंडा कालोनी थाना फजीलका, वीरपाल निवासी तिलकनगर गरजी मुक्तासर श्रेधाना, कोमल निवासी बादल कालोनी थाना फजीलका, सुनीता रानी व कमलेश रानी निवासी तिलकनगर जिला मुक्तासर पंजाब, एवं राजकुमार निवासी बादल कालोनी थाना फजीलका गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
मिनी बस और डंपर की जोरदार टक्कर में दो की मौत, 9 घायल



