― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरमान सरोवर पर स्थापित की गयी हनुमान जी की प्रतिमा

मान सरोवर पर स्थापित की गयी हनुमान जी की प्रतिमा

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के परौवां गांव में मान सरोवर पर मन्दिर बनवा कर बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित की गयी। परौवां गांव में मानसरोवर पर ग्राम प्रधान रामसरन की अध्यक्षता में विकास खंड कार्यालय के ग्राम रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत अधिकारी, कार्यालय के लेखाकार, खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधानों व सभ्रान्त जनों द्वारा सहयोग कर हनुमान जी के मन्दिर का निर्माण करवाया गया। शुक्रवार को पंडितों द्वारा चार दिन से जागरण करके हनुमान जी के प्रतिमा को बैंड बाजे के साथ गांव का भ्रमण कराकर उस मन्दिर में स्थापना की गयी व भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लेखाकार रचित कपूर, हरिदयाल, लक्ष्मीकान्त विश्वकर्मा, रंजीत सिंह, कमलेश राय, डा. दयाशंकर यादव, श्याम नारायन विश्वकर्मा, गुड्डू चौहान, महेन्द्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...