Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरमानसिक तनाव लेना भी मधुमेह को बढ़ावा देना : सीएमओ

मानसिक तनाव लेना भी मधुमेह को बढ़ावा देना : सीएमओ

महराजगंज। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर क्षेत्र के दुगौली स्थित पंचायत भवन के पास स्वास्थ्य विभाग महराजगंज की टीम द्वारा शिविर लगाकर 50मरीजो की जांच की गई। कार्यक्रम में पहुँची बतौर मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ.लक्ष्मी सिंह ने मधुमेह के बढ़ते खतरे और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। मधुमेह दुनिया भर में एक गंभीर बीमारी बन गई है, जो बच्चों से लेकर युवाओं तक में तेजी से फैल रही है। लक्षण मिले तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपनी जांच कराकर दवा लेना चाहिए जिससे मधुमेह से बच सके। अधीक्षक डॉ.राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में दन्त रोग चिकित्सक डॉ.स्वीटी सिंह, जनरल फीजिशियन डॉ.कृष्णकांत यादव, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ.अवनीश कुमार व लैब टेक्नीशियन द्वारा 45मरीजो की जांच कर दवा का वितरण किया गया।

Share Now...