जौनपुर धारा, जौनपुर। विकास खण्ड मछलीशहर के गांव बामी के प्रवेशद्वार पर इस वर्ष महाराणा प्रताप जयंती को मातृभूमि स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जायेगा। जिसके लिए प्रवेश द्वार पर महाराणा प्रताप कि विशाल मूर्ति की रंगाई-पुताई व साज-सज्जा का कार्य पूरा किया जा चुका है। इस दौरान सुबह सात बजे बामी के प्रवेशद्वार द्वार से एक बाइक रैली निकाली जाएगी जो क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में चक्रमण करने के पश्चात प्रवेश द्वार के पास ही स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के आयोजन तक चलेगी तथा शाम चार बजे विचार संगोष्ठी का आयोजन होगा। इससे पूर्व प्रवेशद्वार पर निर्मित अमर जवान प्रतीक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात प्रवेश द्वार पर निर्मित महाराणा प्रताप की विशाल मूर्ति पर माल्यार्पण किया जायेगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इस वर्ष की हाई स्कूल परीक्षा में प्रदेश में चौथा स्थान हासिल करके दो दशक बाद जिले का नाम टाप टेन की मेरिट सूची में शामिल कराने के लिए होनहार छात्र पीयूष सिंह को सम्मानित भी किया जायेगा। इस सम्बन्ध में तैयारियों की समीक्षा के पश्चात राष्ट्रीय हिन्दू भगवा वाहिनी के प्रदीप तिवारी सभी क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया है।
― Advertisement ―
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
मातृभूमि स्वाभिमान दिवस के रूप मनेगा महाराणा प्रताप जयंती
Previous article
Next article


