Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
Homeअपना जौनपुरमां सरस्वती की पूजा के साथ मनाई गई सुभाष चंद्र बोस की...

मां सरस्वती की पूजा के साथ मनाई गई सुभाष चंद्र बोस की जयंती

मुंगराबादशाहपुर। सिटी पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर ज्ञान, विद्या और कला की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की भव्य पूजा-अर्चना विधि-विधान से संपन्न हुई। विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। विद्यालय के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी पूजा ऊमरवैश्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजन कर आरती उतारी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने पीत वस्त्र धारण कर सामूहिक रूप से पूजा में भाग लिया तथा विश्व कल्याण एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी अवसर पर विद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। विद्यालय प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके आदर्श, साहस और देशभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से नेताजी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया। विद्यालय में विद्वान पंडित गुलाबचंद शुक्ला ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद मिश्रा, सुभाष मिश्रा, आदित्य गुप्ता, अभिषेक तिवारी, शिव चंद्र तिवारी, अजीत सिंह, रंजीत गुप्ता, रूपम श्रीवास्तव, नीरज मिश्रा, सतीश सोनी, कंचन गुप्ता, कुसुम, पूनम, सपना, सुमन, जया गुप्ता, प्रभा, जगत, दिनेश बहादुर एवं अभिषेक मिश्रा सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ शांतिपूर्ण एवं श्रद्धामय वातावरण में हुआ।

Share Now...