― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरमाँ मालती हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

माँ मालती हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

  • बच्चों को काबिल बनाना हर अध्यापक का धर्म: बालगोविंद सोनवाल

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र थानागद्दी बाजार में स्थित माँ मालती हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमे छात्र व छात्राओं ने सांस्कृतिक से लेकर हिंदी गीतों पर नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया, साथ ही अभिषेक विश्वकर्मा ने विज्ञान का प्रोजेक्ट इसरों के प्रारूप में बना कर प्रदर्शित किया। वहीं हाईस्कूल की छात्राओं ने फार्महाउस का प्रोजेक्ट प्रदर्शित किया। बच्चे देश का भविष्य इन्हें सामाजिक बनाने का दायित्व अध्यापक अपने कंधों पर उठातें हैं, और उन्हें अपने बच्चों समान स्नेह देकर काबिल बनातें हैं। उक्त बातें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक डोमनदेव इंटर व डिग्री कालेज दानगंज व पूर्व प्रधान बेहड़ा ध्रुव सिंह नें कहीं जिनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वहीं अतिथि गण में कोल इंडिया लिमिटेड के सीनियर मैनेजर व अध्यक्ष लालमणि प्रजापति, ग्रा.उ.मा.विद्यालय कुशाहा के प्रबंधक रामाश्रे विश्वकर्मा, प्रधान राममूरत कन्नौजिया, विद्यालय के स्थाई अध्यक्ष रामभजन सोनवाल, पूर्व प्रधान विजय बहादुर मौर्य, एजुकेशन डेस्क हेड दिल्ली ऋषि सोनवाल रहें। कार्यक्रम का संचालन लालमणि प्रजापति ने किया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के अध्यापक गणों का अभूतपूर्व योगदान रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्या पूनम सोनवाल, पीयूष सोनवाल व बालगोविंद सोनवाल ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का आभार जताया।

Share Now...