Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमहोत्सव में शहरवासियों ने माँ के चरणों में किया डांडिया

महोत्सव में शहरवासियों ने माँ के चरणों में किया डांडिया

  • महिलाओं ने खेला गरबा, विजेताओं को मिले पुरस्कार

जौनपुर धारा, जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज ने हिंदी नववर्ष व चैत्र नवरात्रि पर भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन राजमहल में किया। यहां शहर के तमाम गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरूआत मां की आरती व पूजा डॉ. रजनी कांत द्विवेदी के द्वारा संपन्न हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथि विद्यासागर सोनकर उपनेता विधान परिषद व उद्घाटनकर्ता लायन्स क्लब इंटरनेशनल मण्डल 321ई के मंडलाध्यक्ष सीए सौरभ कांत, विशिष्ट अतिथि जीएटी एरिया लीडर डॉक्टर क्षितिज शर्मा व पूर्व मंडलाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, मुकुंद लाल टंडन, उपमंडलाध्यक्ष अजय मेहरोत्रा व गहना कोठी के अधिष्ठाता विवेक सेठ मोनू आदि ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये व दीप प्रज्ज्वलन करके शुभारंभ किया।  इसके पश्चात  संस्था की महिलाओं द्वारा माँ दुर्गा के चरणों में मां दुर्गा के नौ रूपों के रूप में ईस्तुति का मंचन किया गया। संस्थाध्यक्ष विष्णु सहाय व चार्टर अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात अमर सुदामा ग्रुप प्रतापगढ़ से आई राधा कृष्ण की झांकी, महाकाल के रूद्र रूप का दर्शन व फूलों की होली ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यासागर सोनकर ने हिंदू नव वर्ष की बधाई दी और कहा कि लायन्स क्लब क्षितिज ने बहुत ही कम समय में सेवा और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर समाज में अपना अलग स्थान बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने क्लब के इसी तरह आगे बढ़ने की मंगल कामना की। मण्डलाध्यक्ष सौरभ कांत ने कहा कि मैं जब भी इस संस्था में आता हूँ, सदस्यों को एक नई ऊर्जा से भरा हुआ पाता हूँ और जितने कम समय में इस संस्था ने पूरे मण्डल में अपना अलग स्थान बनाया है वो काबिले तारीफ है। कार्यक्रम में रेनूकूट से आयी भजन गायिका रजनी  द्वारा गाये गए देवी गीतों पर डांडिया, गरबा,  सहित अन्य भजनों पर महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने जमकर डांडिया खेला। जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं हुई और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें बेस्ट कपल डांस के लिए विशाल बरनवाल और एकता बरनवाल को व राकेश और प्रियंका को द्वितीय, बेस्ट मेल डांस के लिए राजकुमार जायसवाल को प्रथम व अजयनाथ जायसवाल को द्वितीय पुरस्कार व बेस्ट फीमेल डांस के लिए डा. प्रिया सिंह को प्रथम पुरस्कार व प्रगति को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर सीमा सहाय, यवनिका सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष जय कृष्ण साहू व चेतना साहू, पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह व अर्चना सिंह, सचिव देव आनंद व शिल्की श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अजीत सोनकर व सुषमा सोनकर, टीबी मुक्त भारत अभियान के मण्डल चेयरमैन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, रीजन चेयरमैन अशोक मौर्य, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ व किरण सेठ, सर्वेश जायसवाल, संजय बैंकर, हसन अब्बास, हाफिज शाह आदि उपस्थित रहे। निर्णायक के रूप में डॉ. शैली निगम मेघना रस्तोगी, ज्योति श्रीवास्तव, नीतू गुप्ता रही। कार्यक्रम का संचालन अतुल सिंह व संजय गुप्ता ने किया।

Share Now...