Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 04-04-2026

जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
Homeअपना जौनपुरमहिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जौनपुर धारा, जौनपुर। मिशन शक्ति अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण अभियान का आयोजन सनराइज पब्लिक स्कूल में मंगलवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी रहें। कहा कि भारत मे नारी शक्ति की पूजा होती है। नारी की अनदेखी कर कोई भी समाज समृद्ध नहीं बन सकता। नारी को सरस्वती व लक्ष्मी का रूप माना जाता है। यही नारी जब अपने पर आ जाये तो दुर्गा बन बड़ी से बड़ी बाधाओं को पार कर सकती है। इसी लिए भारत देश मे नारी को सम्मान और उसके रूप को अनेक रूप हैं माना जाता है। प्रभारी निरीक्षक ने छात्राओं को विषम परिस्थितियों में अपने बचाव के दर्जनों टिप्स बताए और कहा की कभी भी किसी भी तरह की समस्याएं होने पर 1090 का प्रयोग करें। पुलिस सदैव सेवा और सुरक्षा के लिए तैयार है। इस बीच छात्राओं ने पुलिस से कई सवाल किए। जिसे प्रभारी निरीक्षक बहुत ही आसान भाषा मे छात्राओं को समझाने और बताने का काम किया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता डा ज्ञानचन्द्र चित्रवंशी ने किया। वहीं  संचालन मो हसन ने किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की डायरेक्टर जागृति चित्रवंशी ने मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उक्त दौरान प्रधानाचार्य बृजेश पाठक, प्रियंका चित्रवंशी, सुमन गुप्ता, अनुज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Share Now...