केराकत। स्थानीय क्षेत्र के सरौनी पश्चिम पट्टी ग्राम की विधवा महिला सरिता देवराज पाल सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच शिकायती पत्र सौंप अवगत कराया कि देवर लालबहादुर समेत आदि लोग लगभग एक वर्ष पूर्व एक राय होकर घर में घुस गाली गलौज देते हुए मारे – पिटे जिसकी शिकायत कोतवाली में की गई मगर कोई कार्यवाही नहीं की गई।पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति के मृत्यु के बाद से ही उक्त लोगो द्वारा परेशान किया जाता है वे अपने पति की दूसरी पत्नी है,घर में रहने नहीं दिया जा रहा है,पिछले एक वर्ष से उक्त लोगो द्वारा ताला लगाकर घर को बंद कर दिया गया है।जिसे खुलवाते हुए उक्त लोगो के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को उठाई।
― Advertisement ―
खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
खुटहन। खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच...
महिला ने देवर समेत अन्य लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप

Previous article


