Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरमहिंद्रा एण्ड महिंद्रा के चेयरमैन व निदेशक के खिलाफ जालसाजी धोखाधड़ी का...

महिंद्रा एण्ड महिंद्रा के चेयरमैन व निदेशक के खिलाफ जालसाजी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

  • जौनपुर न्यायालय के आदेश पर लाइन बाजार थाना में दर्ज हुआ एफआईआर
  • सरायख्वाजा थाने के मोकलपुर निवासी गणेश यादव का मामला
  • थार बुकिंग के नाम पर धन हड़पने का आरोप

जौनपुर। जौनपुर न्यायालय के आदेश पर महिंद्रा एण्ड महिंद्रा लिमिटेड मुंबई के अध्यक्ष व निदेशक समेत स्टार मोटर्स जौनपुर के खिलाफ लाइन बाजार थाने में जालसाजी धोखाधड़ी हेराफेरी मुकदमा दर्ज हुआ है। जिसमें पीड़ित का वाहन थार राक्स बुकिंग के नाम पर धन हड़पने का कई आरोप लगाया।

बता दें कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मोकलपुर गांव निवासी राजमन यादव के पुत्र गणेश यादव एडवोकेट ने तीन अक्टूबर 2024 को स्टार मोटर्स  महिंद्रा एण्ड महिंद्रा पॉलिटेक्निक चौराहा के यहां थार रॉक्स वाहन को 21हजार ऑनलाइन जमा कर बुक कराया था। इन्हें मार्च-2024 में डिलीवरी देने का वादा किया गया था, लेकिन उसके पहले उनकी बुकिंग को कैंसिल करते हुए उनके खाते में 18900 वापस कर दिए गए और 2100 रुपए काट लिए गए। जिस पर गणेश यादव एजेंसी पर पहुंचे उन्होंने कारण पूछा लेकिन वह जवाब नहीं दे सके और नहीं उनका काटा हुआ पैसा वापस किया। पीड़ित ने मामले को दीवानी न्यायालय में अपने पक्ष को रखा, जिसे कोर्ट ने गंभीरता से लिया और विभिन्न धाराओं में लाइन बाजार थाना को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनके साथ शोषण, हेराफेरी, धोखाधड़ी, विश्वासघात व जालसाजी की गई है। इसके बाद 23सितंबर 2025 को लाइन बाजार थाने में स्टार्स मोटर्स महिंद्रा एण्ड महिंद्रा पॉलिटेक्निक चौराहा जौनपुर व निदेशक महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड मुंबई और इसके अध्यक्ष तथा एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होते ही जिले में इससे जुड़े लोगों में खलबली मच गई। पीड़ित गणेश यादव ने बताया कि बहुत लोगों के साथ ऐसा किया जाता है और जिनकी पहले की बुकिंग रहती है बाद में कोई लेने आता है उससे अधिक पैसा वसूल कर पहले वाली की बुकिंग कैंसिल कर दिया जाता है और दूसरे को अधिक पैसे लेकर वाहन को दे दिया जाता है। बहुत लोग इसके शिकार हुए हैं और हमारा अमाउंट बहुत छोटा है लेकिन यहां अमाउंट की बात नहीं है यहां लोगों के साथ जो धोखाधड़ी हेराफेरी की जाती है। उसे बचाने के लिए हमारा एक प्रयास है।

Share Now...