Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ट्रेलर व पिकअप में हुई टक्कर, ट्रेलर घुसा घर में, टूटी दीवार

जौनपुर। आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार भोर में मूर्खा गांव के पास ट्रेलर व पिकअप में आमने सामने टक्कर हो गई। ट्रेलर असंतुलित हो...
Homeअपना जौनपुरमहाशिवरात्रि को लेकर डीएम-एसपी की शांति समिति की बैठक

महाशिवरात्रि को लेकर डीएम-एसपी की शांति समिति की बैठक

जौनपुर। महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता एवं नवागत पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति के सदस्यों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। सर्वप्रथम समिति के सदस्यों के द्वारा नवागत पुलिस अधीक्षक को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर जनपद के समस्त शिवालयों एवं प्रमुख मंदिरों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किं ग, यातायात नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने निर्देश विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अधीक्षण अभियंता अनुपस्थित रहे जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वेतन बाधित करने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देशित किया कि मिलावट न हो इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम किए जाए। प्रतिबंधित माझा बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही और प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी ईओ को नगर निकायों के मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि पुलिस विभाग के द्वारा शिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु कटिबंध है, विभाग के तरफ से सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने शोभायात्रा के दौरान डीजे संचालकों को शासन के द्वारा जारी निर्देशों और मानको के अनुरूप डीजे संचालन के लिए निर्देशित किया, इसके लिए डीजे संचालकों की पृथक बैठक कर उन्हें जागरूक करने हेतु भी निर्देशित किया गया। उन्होंने सभी मंदिरों में सीसीटीवी व्यवस्था संचालित करने के लिए निर्देश दिया, इसके साथ ही मंदिरों में प्रवेश और  निकासी के अलग-अलग द्वारा बनाए जाने हेतु भी कहा। बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर मनोरमा मौर्य, कजगांव फिरोज खान, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अंबष्ट, आपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Share Now...