जौनपुर धारा, मछलीशहर। क्षेत्रीय भाजपा सांसद बीपी सरोज ने महाराजा बिजली पासी की जयंती पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा बिजली पासी ने अपने पूरे जीवन काल में किसी की भी अधीनता स्वीकार नहीं की और एक पराक्रमी राजा के रूप में उन्हें याद किया जाता है। कहाकि पासी समाज को वर्तमान में अपनी शिक्षा,राजनैतिक और सामाजिक स्तर को सुधारने के लिए पूरा प्रयास करना चाहिए। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पासी समाज से मुझे संसद भेजने का मौका दिया। कहा कि दलितों का हित सिर्फ भाजपा में ही सुरक्षित है। इस मौके पर महाराजा बिजली पासी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा जयंती के अवसर पर केक भी काटा गया। प्रमुख उपस्थित लोगों में राकेश रावत, रंजीत पासी, आकाश पासी, शिवम पासी, शिव कुमार पासी, रामआसरे सरोज, हरीलाल सरोज, अंगनू राम सरोज, विनोद सरोज, लालाराम सरोज, शुभम पासी, डॉक्टर सूरज पासी, नरेंद्र पासी, विजय कुमार सरोज, धर्मेंद्र कुमार सरोज आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अतुल पासी ने किया।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
महाराजा बिजली पासी ने किसी की अधीनता नहीं स्वीकारी : बीपी सरोज

Previous article


