Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमन, कर्म और वचन की पवित्र और प्रतिज्ञा का सूचक- रूही

मन, कर्म और वचन की पवित्र और प्रतिज्ञा का सूचक- रूही

  • ब्रह्मा कुमारी ने सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में बांधी राखी

जौनपुर धारा, खेतासराय। खेतासराय-खुटहन मार्ग ओर स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की क्षेत्र स्थित गोरारी शाखा से आयी ब्रह्मकुमारी बहनों से कॉलेज प्रधानाचार्य व शिक्षकों को रक्षासूत्र बाधकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। रक्षाबंधन कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के माध्यम से किया गया। इसके उपरांत ब्रह्माकुमारी रूही व सीखा ने प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय और कॉलेज के सभी शिक्षकों रक्षासूत्र बांधा। इस महापर्व रक्षाबंधन के अवसर पर ब्रह्माकुमारी रूही ने रक्षाबंधन के महत्व को बताते हुए कहा कि यह परमात्मा की ओर से रक्षा सूत्र है। रक्षाबंधन पवित्रता और भाईचारे का पर्व है। जो हमें आपस में मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देता है और कहा की रक्षासूत्र मन, वचन व कर्म का पवित्र तथा प्रतिज्ञा का सूचक है। इसी के साथ इस पर्व को विष तोड़क सूत्र का भी संज्ञा दी गई है। प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति के अंग हैं। इस दौरान एनसीसी कैडेट की छात्राओं ने एनसीसी कैडेट छात्रों की कलाई में रक्षासूत्र बांधा। इस अवसर पर मुख्य रूप से एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजेश कुमार यादव, फर्स्ट ऑफिसर विनोद कुमार मिश्रा, अनुराग कुमार यादव, वरिष्ठ लिपिक अनिल कुमार सिंह, श्रीमती रेखा यादव, श्रीमती किरण सिंह व श्रीमती सुगीता सिंह उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार गुप्ता ने किया।

Share Now...