Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरमनबढ़ों ने मारपीट कर रिहायशी मड़हा गिराया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मनबढ़ों ने मारपीट कर रिहायशी मड़हा गिराया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के धनेजा गांव में बुधवार को मनबढ़ों ने मारपीट कर एक व्यक्ति के रिहायशी मड़हे को गिरा दिया। मड़हा गिराने का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। अभी पुलिस को सूचना नही मिली है। उक्त गांव निवासी जयसिंह चौहान पुत्र रामलाल चौहान ने आरोप लगाया है कि उसके गांव के ही आधा दर्जन युवक दोपहर में लाठी डंडा लेकर उसके घर में आकर गाली-गलौज देने लगे। जब उन्हें मना किया गया तब वे लोग रिहायशी मड़हे में घुस कर मारने पीटने लगे। लोगों के बीचबचाव के बाद वे जान बची। उसके बाद उन लोगों ने मड़हे को गिरा दिया।घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। इस बारे में थानाप्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलती है तो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Share Now...