जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर पालिका चुनाव में मतदाता पुनरीक्षण कार्य जोरों पर है। पश्चिमी कौड़िया वार्ड नंबर पन्द्रह की पूर्व सभासद रुबी परवीन पत्नी अब्दुल्ला राइन का नाम मतदाता सूची से काटने हेतु निशान लग गया। बीएलओ के मौके पर पहुंचने व देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद बीएलओ सौरभ सेठ के आश्वासन पर लोग शांत हुये। निकाय चुनाव की घोषणा से पूर्व मतदाता पुनरीक्षण कार्य जोरों पर है। इसी दौरान नाम हटाने व काटने का कार्य भी जोरों पर चल रहा है। चुनाव में जीत का सेहरा सर पर बांधने की जुगत में नेता जुट गये हैं। येन-केन प्रकारेण विजय श्री हासिल हो इस हेतु साम दाम दण्ड भेद की नीति अपनायी जा रही है। इस बाबत बीते गुरुवार को सपा नेता वीरेंद्र सिंह बंटी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल उपजिलाधिकारी अंकित कुमार को ज्ञापन सौंप सूची में गड़बड़ी का आरोप लगा चुकें है। ज्ञापन में कहा गया था कि गलत तरीके से जिंदा को मृत घोषित कर नाम काटा जा रहा है। वहीं प्रत्येक वार्ड में बाहरी लोगों का नाम बढ़ाया जा रहा है। आरोप लगाया गया था कि मौजूदा २५ वार्डों में लगभग दो हजार मतदाताओं का फर्जी नाम बढया गया है।
― Advertisement ―
मणिकर्णिका घाट के गलियों में पहुंचा पानी, 1203 लोगों ने छोड़ा घर
वाराणसी। गंगा के बाढ़ का पानी मणिकर्णिका घाट के गलियों में पहुंच गया है। रविवार को दिनभर गलियों में नावें चलीं। सोमवार को भी...
मतदाता सूची से नाम हटने से नाराज लोगों ने किया हंगामा
Previous article