जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की तिथि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 10 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने फॉर्म-6, 7 और 8 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, उनके निस्तारण और लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी लंबित आवेदन 27 मार्च 2026 तक हर हाल में निस्तारित कर लिए जाएं। साथ ही बताया कि जौनपुर, मड़ियाहूं और जाफराबाद विधानसभा क्षेत्रों में सुनवाई की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी शीघ्र पूर्ण कर ली जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से मतदाता सूची के शुद्धिकरण और अद्यतन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग की अपील की, ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित हो सके। बैठक में विभिन्न दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को



