Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमजदूरी मांगने पर युवक को पीटा, पुलिस पर भी लगे गम्भीर आरोप

मजदूरी मांगने पर युवक को पीटा, पुलिस पर भी लगे गम्भीर आरोप

जौनपुर धारा,जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर में वायरिंग मजदूर शुभम राव ने एरिया के सभासद सतीश के खिलफ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगया कि उन्होने काम करवाकर मजदूरी नहीं और पैसे मांगने मारपीट किया गया। शुभम ने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह खेतासराय वार्ड नं.3 थाना खेतासराय जौनपुर में रहकर लेबर व वायरिंग के काम की मजदूरी करता है। शुभम यादव ने सभासद सतीश यादव के यहां वायरिंग के काम का किया और १७ मई को मज़दूरी का भुगतान के सम्बन्ध में तकादा किया। जिसपर सभासद ने उन्हे 900/-रू0 दिया, और शेष रूपया देने से इनकार कर दिया। इसी दौरान पैसे न मिलने की स्थिति में उसने तगादा जारी रखा। जिसके बाद उसे भद्दी-भद्दी गाली देने और जान से मारने की धमकी दी गई। इस पर शुभम यादव अपने दो-तीन अज्ञात साथियों के साथ खेतासराय पोस्ट आफिस के पास प्रार्थी व प्रार्थी के भाई शुभम राव को चमार-सियार कहते हुए लात मुक्का से बुरी तरह मारते पीटते हुए गाली और जान से मारने की धमकी दिया। उन्होने खेतासराय पुलिस पर भी आरोप लगाया कि शुभम यादव के प्रभाव में होकर प्रार्थी की रिपोर्ट दर्ज नही किया और थाना खेतासराय की पुलिस शुभम त्यागी व अंकुश सिंह व अन्य पुलिस कर्मी प्राथी व उसके भाई शुभम राव व विजय कुमार अनुज पुत्र रवीन्द्र को बुरी तरह बेल्ट व जूता से मारे पीटे और डांटकर भगा दिया। उन्होने मांग किया कि शुभम यादव उनके तीन साथियों तथा थाना खेतासराय के पुलिस कर्मियों शुभम त्यागी, अंकुश सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों के विरूद्ध जांच करके प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत करवाया जाय।

Share Now...